"उलटा चोर कोतवाल को डाटे...पर यहाँ तो दमकल कर्मी ने उडाये रिक्शा वाले को चाटे


स्योहारा.बिजनौर.से बाबू अंसारी की रिपोर्ट...

सूत्रों के मुताबिक ख़ाकी की दबंगी की एक और दास्ताँ आज उस समय देखने को मिली जब रांग साइड से आग़ बुझाने वाली गाड़ी चला रहे दमकल कर्मी ने एक रिक्शा में टक्कर मार दी और निचे उतर अपनी गलती पर शर्मिंदा ना होते हुए उस गरीब रिक्शा चालक के साथ गाली गलोच करते हुए सरे राह मारपीट की जिसपर गरीब रिक्शा चालक उक्त पुलिस कर्मी से बस यही कहता रहा की साहब मेरी गलती क्या है। घटना धामपुर चुंगी फव्वारा चोक स्योहारा की है।

मालुम हो की आज सुबह मुरादाबाद से स्योहारा की और आ रही रोडवेज बस जब नगर के नजदीक पहुची तो चलती बस में अचानक आग़ लग गई जिसकी सुचना पुलिस को दी गई तथा फायर बिर्गेड को भी इस घटना से अवगत कराया गया पर आग़ बुझाने वाली गाड़ी कई घंटे के बाद पहुची जब गाड़ी का पानी खत्म हो गया तो उसमे पानी भरने की गरज से दमकल कर्मी उसे लेकर घटना स्थल से लगभग 8, किलो मीटर दूर नगर पालिका परिषद की ओर जा रहा था जब ये गाड़ी नगर पालिका स्थिर फव्वारा चोक पर पहुची तो दमकल कर्मी अपनी दिशा छोड रांग साइड से नगर पालिका की चल पड़ा और सामने से अपनी सही दिशा में आते हुए रिक्शा में टक्कर मार दी और अपनी गाड़ी से निचे उतर रिक्शा वाले से अभद्र व्यवहार करने लगा और उक्त रिक्शा चालक को कई तमाचे जड़ दिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post