गणेश मौर्य
अंबेडकर नगर। यातायात माह में वाहन चालकों को यातायात नियमों को पालन कराने और नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए पुलिस ने गांधीगिरी शुरू कर दी है। यातायात नियम तोड़ने वालों को पुलिस गुलाब का फूल देकर उन्हें धन्यवाद बोलती नजर आ रही है।
अहिरौली थानाध्यक्ष मनोज कुमार पंत ने थाना क्षेत्र में यातायात नियमों का पालन कराने के लिए अनूठी पहल शुरू की है। यातायात माह में चेकिंग के दौरान वह बिना हेल्मेंट, ट्रिपल राइडिंग करने वालों और यातायात नियमों को अनदेखा करने वालों को गुलाब का फूल देकर धन्यवाद बोलते हैं, ताकि भविष्य में लोग यातायात नियमों का पालन करें और वह सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचे। सीओ भीटी अमित कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में पुलिस गांधीगिरी कर रही है।
