रियाजुल हक़
जौनपुर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के शीतला चौकिया धाम मार्ग स्थित नई सब्जी मंडी में सोमवार को एक प्रशासनिक अधिकारी ने फल विक्रेता को पीट दिया।वह शादी के लिए फल खरीदने पहुंचे थे।इस बीच आढ़ती से विवाद हो गया।उसे मार खाता देख मंडी के सभी व्यापारी एकजुट हो गए।देखते ही देखते वहां हंगामा होने लगा।पुलिस पहुंची तो दोनों पक्षों को थाने ले गई।
नई सब्जी मंडी में बाबालाल सोनकर तथा उनके भाई रामबली की फल की आढ़त है। सुबह तीन-चार लोग सेब खरीदने पहुंचे।एक पेटी सेब का दाम पूछा।बाबा सोनकर ने 15 किलो वाली पेटी का दाम 1200 रुपया बताया। मोलभाव के बाद 1100 रुपये में सौदा तय हो गया। ग्राहक ने पेटी खोली तो उसमें दो-तीन सेब खराब निकले। शिकायत करने पर व्यापारी ने बदलवा भी दिया।सेब की पेटी बंधवा लेने के बाद खरीददार रौब में आ गए। व्यापारी का आरोप है कि खुद को डीएम कार्यालय में तैनात प्रशानिक अधिकारी बताते हुए रौब जमाने लगे।इसके बाद मात्र 1 हजार रुपये देने लगे।लेने से इंकार कर दिया तो गाली देते हुए तीन-चार थप्पड़ रसीद कर दिए। व्यापारी पप्पू सोनकर ने बताया कि मारने के बाद ये लोग मंडी से बाहर गए।थोड़ी ही देर में कई लोगों के साथ वापस आ गए।आढ़त में पहुंच कर मारपीट करने लगे। सामान तितर-बितर कर दिया।गल्ले में रखा लगभग 55 हजार रुपये भी निकाल ले गए।व्यापारी को मार खाता देख सभी व्यापारी एकजुट हो गए।मंडी के मुख्य द्वार स्थित पुलिस चौकी के पास पहुंच कर हल्ला मचने लगे।मंडी परिसर में भी खबर फैलते ही अफरा-तफरी मच गई। सैकड़ों की भीड़ जुट गई। सूचना मिली तो चौकी प्रभारी बालेंद्र यादव मौके पर पहुंचे। भीड़ को समझा-बुझाकर हटाया। सूचना पर लाइन बाजार एसओ दोनों पक्षों को थाने पर ले आए। चौकी प्रभारी ने बताया कि शादी-व
विवाह के लिए कुछ लोग सेब खरीदने आए थे।आढ़ती को कम पैसा देने लगे, जिसमें विवाद हो गया।
