मोदी हुकूमत में मुसलमानों को सज़ा देने के लिए गली मोहल्लों में खुलीं अदालतें, देखें वीडियो


अमन पठान
लखनऊ। मोदी हुकूमत में मुसलमानों को मौके पर सजा देने के लिए गली, मोहल्लों में अदालतें खुल चुकी हैं। ताजा मामला बुलंदशहर जनपद के खुर्जा का है। पिज़्जा हट में पिज़्जा खाने पहुंचे मुस्लिम प्रेमी युगल को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बेरहमी से पीटा और युवती के साथ रेप का प्रयास भी किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती की अस्मत और युवक की जान बचाई।
मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली का एक प्रेमी जोड़ा खुर्जा के पदम सिंह गेट पर एक पिज्जा कार्नर में पिज्जा खा रहा था। अपने साथियों के साथ पिज्जा कार्नर पहुंचे बजरंग दल के नेता प्रवीण भारती को उनके प्रेमी युगल होने पर शक हो गया। बजरंग दल के नेता ने प्रेमी युगल पर छींटाकशी की, जिसका प्रेमी युगल ने विरोध किया तो बजरंग दल के नेता को शक हुआ कि लड़का मुस्लिम और लड़की हिन्दू है। फिर क्या था बजरंग दल के नेता आवेश में आ गए और उनको पकड़कर एक घर में ले गए।
जब उन्हें पता चला कि लड़का-लड़की दोनों मुसलमान हैं तो उन्होंने लड़का-लड़की पर ताबड़तोड़ लाठी डंडे बरसाना शुरू कर दिए। उन्हें जी भर के मारने से दिल नही भरा तो बजरंग दल के नेता युवती के साथ रेप की कोशिश करने लगे। तभी ऐन वक़्त पर पुलिस पहुँच गई और युवती की अस्मत लूटने से बाल बाल बच गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी युगल को हिरासत में ले लिया। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने बजरंग दल के नेता प्रवीण भारती सहित तीन लोगों के खिलाफ मामले में अभियोग पंजीकृत किया है। केयर ऑफ़ मीडिया न्यूज़ नेटवर्क ने पुलिस से मामले की सत्यता जानने के लिए खुर्जा सीओ जय प्रकाश से फोन पर बात की तो उन्होंने कहा कि वह आज सुबह सात बजे बाहर से लौटकर आये हैं और उन्होंने खुर्जा कोतवाली प्रभारी से बात करने की बात कही।
देखें वीडियो

Post a Comment

Previous Post Next Post