नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी की संसद में गैरमौजूदगी पर राहुल गांधी जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पीएम कंसर्ट में बोल सकते हैं तो संसद में क्यों नहीं।
पिछले एक हफ्ते से शीतकालीन सत्र शुरू हैं। पीएम रैलियां कर रहे हैं टीवी पर बोल रहे हैं लेकिन संसद से नदारद हैं। जबकि विपक्ष पीएम से नोटबंदी पर जवाब चाहता है।
आपको बता दें कि विपक्ष नोटबंदी के खिलाफ कमर कसे हुए है।
वहीं दूसरी ओर सरकार ने भी कहा है कि किसी भी सूरत में नोटबंदी का फैसला वापस नहीं लिया जाएगा।
PM can speak on TV, pop concert, but why not in the Parliament?: Congress Vice president Rahul Gandhi #DeMonetisation pic.twitter.com/TKT3TD2HGx
— ANI (@ANI_news) November 22, 2016
