इक़बाल खान
बलरामपुर । बलरामपुर परिवर्तन रैली के प्रभारी महेंदर सिंह के बलरामपुर युवा रैली में आगमन पर तुलसी पार्क में जिला बीजेपी अध्यक्ष राकेश सिंह के नेतृत्व में जबरदस्त स्वागत हुआ।
इस अवसर पर जिले से भाजपा का टिकट पाने के लिए लाइन लगाये उम्मीदवारो ने जनबल का प्रदर्शन किया मुख्यालय तुलसीपार्क मे आयोजित भारतीय जनता पार्टी के युवा सम्मेलन मे बोलते हुए मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री डा0 महेन्द्र सिंह ने कांग्रेस सपा बसपा व पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि आजादी के बाद से अब तक कांग्रेस के नेताओं ने देश को धोखा दिया है । देश को कांग्रेस ने तो प्रदेश को बसपा व सपा ने लूटी है । इतने घोटाले किए हैं कि गिनने मुश्किल है । कांग्रेस की खटिया खड़ी बिसतरा गोल हो गया कालेधन की कोठरी भरने वाले लोग नोटबंदी को गलत बता रहे हैं । मुलायम कह रहे हैं एक सप्ताह का समय देना चाहिए वहीं मायावती कहा रही हैं ये फैसला ही गलत है । कांग्रेस के युवराज जिन्हें बरसीन व मेथी तथा गेहूँ व जौ मे अन्तर नहीं मालूम आलू जमीन से पैदा होता है या फैक्ट्री मे नहीं मालूम वो भी किसानों के हित के हित मे नोटबंदी का फैसला गलत बता रहे है । ये सब अपने काले धन को लेकर चिंतित हैं कांग्रेस की खटिया खड़ी बिसतरा गोल हो गया । प्रदेश मे लूट झूठ व फूट की सरकार चल रही है इससे बिकास की उम्मीद नहीं की जा सकती है जनता भली भांति जान चुकी है। अबकी बार बीजेपी सरकार मोदी जी आधे प्रधान मंत्री उन्हे पूरा प्रधान मंत्री बनाइए । कार्यक्रम के बिशिष्ट सांसद श्रावश्ती दद्दन मिश्र, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवभूषण सिंह, जिला प्रभारी रामसुन्दर चौधरी, जिलाध्यक्ष राकेश सिंह, पूर्व मंत्री हनुमन्त सिंह, पूर्व विधायक धीरूसिंह, कमलेश सिंह, कैलाश नाथ शुक्ला, अजयसिंह पिंकू, सम्भावित प्रत्याशी राजेश्वर मिश्र, डॉ अनुराग यादव, जगदम्बा प्रसाद सोनकर, कृष्ण कुमार, अंगदशरण गौतम, युवामोर्चा के जिलाध्यक्ष मोनू सिंह व उनके टीम के सदस्य सहित बड़ी संख्या मे युवा कार्यकर्ता मौजूद थे ।
