नोटबंदी: बैंक अधिकारियों को बंधक बना हाई-वे पर लगाया जाम


लखनऊ।  यूपी के प्रतापगढ़ से खबर सामने आई है कि वहां के कंधई कोतवाली के रखहा बाजार में बड़ौदा ग्रामीण में कैश नहीं मिलने से गुस्साए लोगों ने बैंक कर्मचारियों को बंधक बना कर खूब हंगामा किया है। एक न्यूज़ पोर्टल की रिपोर्ट के अनुसार 500 और 1000 के नोट बंद होने से परेशान और गुस्साए लोगों ने हाई-वे रोड पर जाम लगा दिया है। जिससे वहां से गुजरने वाले मुसाफिरों को काफी दिक्कत हो रही है।

नोटबंदी के बाद से लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। नोटबंदी के इतने दिनों बाद भी बैंक और एटीएम में लगी कतारों में कोई कमी नहीं दिख रही बल्कि अब तो आलम ये है कि एटीएम में कैश भी खत्म हो गया है। शहर के ज्यादातर एटीएम में कैश नहीं मिल रहा या वहां आउट ऑफ़ सर्विस का बोर्ड लगा दिया जाता है।

गौरतलब है कि नोटबंदी के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को देश में दंगे व गुस्सा भड़कने की बात कही थी।

-सांकेतिक तस्वीर 

Post a Comment

Previous Post Next Post