नोट बदलवाने के लिए बैंक की लाइन में लगे बुजुर्ग की मौत


रियाजुल हक
जौनपुर। जफराबाद के यूनियन बैंक जफराबाद शाखा में सोमवार को नोट बदलने गए वृद्ध की मौत हो गई। वह सुबह छह बजे से कतार में लगा थे। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।
रिजर्व बैंक व केंद्र सरकार के निर्देशों का बैंकों द्वारा अनुपालन न करना ग्राहकों पर भारी पड़ रहा है।जनपद के कई एटीएम का शटर नहीं उठ रहा तो अधिकांश में पैसे नहीं डाले जा रहे हैं। इतना ही नहीं जिले की लीड बैंक यूबीआई समेत अन्य बैंकों, डाकघरों में धनराशि नहीं भेजी जा रही है। जिससे घंटों कतार में लगने के बाद लोगों को बैरंग लौटना पड़ रहा है। इसी खामी का शिकार हुए क्षेत्र के डिहरोजपुर गांव निवासी 65 वर्षीय बनारसी निषाद।
सरकार द्वारा आदेश जारी किया गया था कि शनिवार को सिर्फ वृद्धों से चलन से बाहर की गई नोट बदला जाएगा।इसकी जानकारी होते ही बनारसी नोट बदलने के लिए कतार में लग गए। लेकिन उनका नंबर आने से पूर्व की बैंक वालों ने हाथ खड़े कर दिए।कई घंटे कतार में लगने के बाद वह मायूस घर वापस लौट गए। सोमवार को सुबह छह बजे ही वह पुन: लाइन में लग गए। अथक परिश्रम के बाद अबकी सफलता मिली और शाम तीन बजे नोट बदला गया। खुशी-खुशी बाहर निकलते ही बैंक के गेट पर अचानक चक्कर आया और वह गश खाकर गिर गए। आस-पास के लोगों की सूचना पर पहुंचे परिवार वाले आटोरिक्शा पर लादकर जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।अब सवाल यह उठता है कि आखिर इस मौत का जिम्मेदार कौन है।

Post a Comment

Previous Post Next Post