इस प्लान को जानकर रिलायंस जियो को भूल जाएंगे आप


नई दिल्ली। पूरे भारत में रिलायंस जियो की पुकार है। रिलायंस जियो के प्लान के आगे एयरटेल,आइडिया के प्लान बौने साबित हुए हैं।

लेकिन मुकेश को टक्कर देने के लिए उनके ही भाई अनिल अंबानी ने एक ऐसा प्लान लॉन्च किया जिससे मार्केट में फिर हलचल होने वाली है। रिलायंस डिजिटल के जियो की अनलिमिटेड कॉलिंग सर्विस को टक्कर देने के लिए अनिल अंबानी की स्वामित्व वाली रिलायंस कम्युनिकेशन (आरकॉम) ने अनलिमिटेड कॉलिंग प्लान को लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 149 रुपए है।

प्लान के तहत यूजर्स 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉल (मोबाइल/लैंडलाइन, लोकल/एसटीडी शामिल) कर सकते हैं। इतना ही नहीं 300 एमबी 4G डाटा भी मिलेगा। हालांकि यह ऑफर सिर्फ प्रीपेड यूजर्स के लिए है।

डाटा के साथ मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा
अनिल अंबानी का डेटा कॉम्बो प्लान 149 रुपए से 499 रुपए के बीच है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ फ्री डाटा भी मिलेगा। इन प्लान्स के तहत नेशनल रोमिंग में भी इनकमिंग कॉल का पैसा नहीं लगेगा।  हालांकि, रिलायंस जियो की तहत इसमें अनलिमिटेड एसएमएस की सुविधा नहीं दी गई है।
कंपनी ने ये प्लान्स सिर्फ प्रीपेड यूजर्स के लिए लॉन्च किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post