नई दिल्ली। दुनिया में आए दिन अजीबो-गारीब किस्से सुनने को मिलते हैं जिन्हें सुनकर हम दंग रह जाते हैं। ऐसा ही एक किस्सा जयपुर के सवाई मानसिंग हॉस्पिटल में सुनने को मिला जिससे देखकर डॉक्टर्स भी हैरान हो गए।
हॉस्पिटल में एक मरीज के शरीर की जांच के दौरान ऐसा मामला सामने आया जिसने हॉस्पिटल के डॅाक्टरों के होश उड़ा दिए। हॉस्पिटल के सर्जरी विभाग में एक युवक की जांच के दौरान डॉक्टरों ने पाया कि युवक बाहर से पुरूष है और अंदर से वह पूरी तरह औरत है। डाक्टरों का कहना है कि चिकित्सा जर्नल्स में दुनियाभर में अब तक ऐसे चार ही मामले सामने आए हैं।
डाक्टर ओम ने बताया कि जननांग में तकलीफ की शिकायत लेकर एक 18 वर्षीय युवक अस्तपताल में आया। जांच में पता लगा उसके अंदर स्त्री जननांग, बच्चेदानी, अंडाशय और फेलोपिन ट्यूब है। युवक के शरीर के अंदर के इन सभी अंगों को ऑपरेशन कर सफलता पूर्वक बाहर निकाल दिया। अब युवक सामान्य जीवन जी सकता है।
