न्यूयॉर्क सिटी से एथेंस जा रही डेल्टा एयरलाइंस की फ्लाइट में एक पैसेंजर ने शराब के नशे में 16 साल की लड़की और उसकी मां से छेड़छाड़ की। फ्लाइट क्रू ने दोनों की मदद नहीं की। इतना ही नहीं, लैंडिंग के बाद भी किसी अधिकारी या पुलिस को सूचना दिए बिना ही आरोपी को जाने दिया। अब पीड़ित के परिवार ने एयरलाइन के खिलाफ करीब साढ़े 16 करोड़ का केस किया है।
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, 26 जुलाई को 9 घंटे की इस फ्लाइट में एक पैसेंजर ने करीब 10 वोदका और एक ग्लास वाइन पी ली। केस की चार्जशीट में बताया गया है कि फ्लाइट अटेंडेंट लगातार आरोपी को शराब सर्व कर रहे थे, जबकि वो नशे में धुत हो चुका था। इसके बाद उसने मां-बेटी से छेड़छाड़ शुरू कर दी।
Tags:
international news
