देश में बढ़ा H3N2 का खतरा, ICMR ने जारी किया अलर्ट

 


ताजा मामला एच3एन3 वायरस को लेकर सामने आया है. इस वायरस के केस तेजी से बढ़ रहे हैं. यही वजह है कि इसको लेकर केंद्र से लेकर राज्य सरकारें भी अलर्ट मोड पर हैं. वहीं इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च यानी ICMR और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से भी चेतावनी जारी की गई है.


लक्षण 

इस वायरस के लक्षण काफी सामान्य हैं. जिस तरह कोरोना वायरस के शुरुआत लक्षण सर्दी, जुकाम और बुखार था, उसी तरह इस वायरस में भी आपको सबसे पहले खांसी या गले में इंफेक्शन जैसी परेशानी हो सकती है. इसके साथ ही उल्टी, जी घबराना, गले के साथ-साथ शरीर में दर्द और दस्त जैसी समस्या भी हो सकती है. अगर इनमें से कोई भी लक्षण एक दिन से ज्यादा दिखाई दे तो तुरंत अपने चिकित्सक से संपर्क करें और उचित उपचार शुरू करें.

Post a Comment

Previous Post Next Post