ऋतिक रोशन 17 साल छोटी गर्लफ्रेंड सबा आजाद संग करेंगे शादी


 बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और सबा आजाद का रिश्ता इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। अब हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ट्वीट वायरल हुआ है। इससे ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि शायद जल्द ही ऋतिक और सबा शादी के बंधन में बंध सकते हैं। वहीं वायरल ट्वीट की मानें, तो दोनों अपने इस प्यार को एक नया आयाम देना चाहते हैं।

एक वेरिफाइड हैंडल से वायरल ट्वीट इंटरनेट पर छाया हुआ है। ट्वीट के मुताबिक ऋतिक नवंबर 2023 में सबा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं मिली है। इस बात पर ऋतिक और सबा ने भी अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post