शर्मनाक तरीक़े से CM योगी के जाते ही सब कुछ हटा ले गया प्रशासन !

CM के पहुंचने से पहले शहीद के घर पेंट किया-लगा AC-सोफा-और बिछाई गई कालीन, योगी जी के जाते ही सब उठा ले गए अधिकारी...
अकरम खान:-देवरिया,
उप्र. के ग्रह विभाग ने CM योगी को आधे घंटे भी बिना AC, सोफ़ा, क़ालीन व बिसलेरी की बोतल के नहीं रहने दिया, देवरिया के शहीद सपूत प्रेम सागर के घर पर.... शोक मनाने गए थे योगी जी ..... शर्मनाक तरीक़े से CM योगी के जाते ही सब कुछ हटा ले गया प्रशासन !
मुख्य सचिव कार्यालय व ग्रह विभाग के निर्देश पर पुंछ में शहीद हुए हेड कॉन्स्टेबल प्रेम सागर के घर सीएम योगी आदित्यनाथ के पहुंचने तक जनपद के अफसरों ने पूरी ताकत झोंक दी। हर व्यवस्था की। घर में बिजली से लेकर AC तक लगा दिया। शहीद के परिवार को लगा कि शायद शासन के आदेश पर स्थायी रूप से ऐसा हो रहा है। मगर जैसे ही योगी चले गए उसके १५ मिनट के  बाद ही उत्तरप्रदेश प्रशासन का जो रवैया सामने आया वो काफी शर्मनाक है। दरअसल, प्रेम सागर की शहादत के बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके परिवारवालों से मिलने देवरिया पहुंचे। उनके पहुंचने से पहले ही शहीद के घर पर शासन के निर्देश पर अफसरों ने मुख्यमंत्री के लिए ऐसी तैयारियां करवा दीं कि उन्हें किसी तरह की दिक्कत ना हो।
मुख्य सचिव व ग्रह विभाग तो जनते थे कि योगी जी ने तो अपने सरकारी बंगले से भी AC आदि luxury items हटवा दिए थे, तो फिर शहीद के घर मात्र आधे घंटे के स्टे के लिए AC/सोफ़ा/क़ालीन की व्यवस्था क्यों की गयी ? क्या योगी जी को बदनाम करने के लिए यह सब किया गया ?
बिना कनेक्शन के अलग से ट्रान्स्फ़ॉर्मर व कटिया डालकर AC चलाया गया ....यह गाँव काग़ज़ पर विद्युतिकृत था, रातों-रात ख्म्भें,तार, ट्रैन्स्फ़ॉर्मर लग गए, बिजली आ गयी। क्या CM के जाने के बाद भी ये सब रहा होगा, देखना होगा।
मुख्य सचिव व प्रमुख सचिव ग्रह को क्या यह सब कराना चाहिए था ... ज़िला प्रशासन कह रहा है कि ऐसा करने के लिए उन्हें निर्देश शासन से आए थे।
अब क्या होना चाहिए ....तत्काल जाँच होकर सरकार को बदनाम करने वाले दोषी अधिकारियों के ख़िलाफ़ कार्यवाही होना चाहिए, चाहे कितना ही बड़ा अधिकारी क्यों न हो। सभी को विदित है कि उत्तर प्रदेश में कई उच्च अधिकारियों की प्रतिबद्धताएँ पूर्व सपा सरकार के साथ रही हैं और आज भी हैं, कतिपय कारणों से वे आज भी अपने पदों पर जमें बैठे हैं। इन अधिकारियों ने अपनी पसंद के ऐसे DM/SSP तक तैनात करा लिए हैं, जिनकी प्रतिबद्धताएँ पूर्व सरकारों के साथ हैं। कहीं ये सब जुगाड़ू अधिकारीगण ही मिलकर CM योगी जी छवि को पलीता तो नहीं लगा रहे ..... सच हो सकता है।
Previous Post Next Post