ट्रक की चपेट में आने से ,मोटर साइकल सवार दो लोग घायल

मोटरसाइकिल सवार को ट्रक ने मारी साइड,दो लोग घायल

अमर जीत यादव:-बस्ती,
गायघाट। कलवारी थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी रामप्रीत पुत्र राम अछैबर उम्र 25 मोटर साइकिल डीएल 3एस एक्यू 9617 से अपने ससुराल दुबौलिया थाना क्षेत्र के पोखरा गांव से घर वापस आ रहे थे।

जैसे ही पांऊ बाजार के आगे उमरी पोड़ के पास राम जानकी मार्ग पर गायघाट की तरफ से तेज आ रही ट्रक ने साइड मार दिया।
जिससे रामप्रीत का दाहिना पैर फैक्चर हो गया। साथ मे उनका तीन वर्षीय लड़का हिमांशु के पैर मे भी चोट आ गया।

दोनों को आनन फानन में 108 नंबर एम्बूलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा लाया गया।  हालत गंभीर देख रामप्रीत को जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया।

Previous Post Next Post