सड़क हादसे में प्रधान पति की मौत, एक की हालत गंभीर


अजय सिंह
शाहगंज/जौनपुर। शाहगंज तहसील के खुटहन मार्ग स्थित कौड़ियां  (अंबेडकर तिराहा) के समीप रविवार की दोपहर दो मोटर साइकिलों के बीच हुई भिड़ंत में भगमलपुर (खुटहन) गांव के प्रधान रंजना देवी के पति बिंदु राम की मौत हो गई।जबकि मोटरसाइकिल सवार एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।
बताया जाता है कि भगमलपुर (खुटहन) गांव की प्रधान रंजना देवी का पति बिंदु राम (35) रविवार की दोपहर करीब दो बजे लवायन गांव निवासी पन्नालाल जायसवाल (42) के साथ मोटर साइकिल से जा रहा था। नगर से खुटहन की ओर जाने वाले वाली मार्ग पर पूरे आजम अंबेडकर तिराहा के समीप मोटर साइकिल की दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई।
इस दुर्घटना में बिंदु राम को गंभीर चोटें आई।उसे उपचार के लिए जिला मुख्यालय ले जाया गया। जहां पर चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया।मौत की खबर के बाद घर में मातम का माहौल है।
Previous Post Next Post