अजय सिंह
शाहगंज/जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के रामनगर गांव मे कोटेदारों की मनमानी से जनता त्रस्त है रामनगर गाँव के लोगो में भाजपा की सरकार बनने पर जहाँ गाँव के लोगो में आस जगी थी कि अब सरकार बनने पर लोस गो को राशन व अन्य सुबिधाये मिलेगी, लेकिन कोटेदार आज भी उसी ढ़र्रे पर चल रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि कोटेदार आज भी उसी तरह मनमानी कर रहा है गांव की महिला साबित्री देवी ने बताया कि मिट्टी के तेल के साथ नमक का पैकेट लेना अनिवार्य है।
एक लीटर मिट्टी के तेल और एक किलो नमक की कीमत 50 रूपये वसूला जा रहा है यह सब कार्य अधिकारी की मिली भगत से बिगत कई वर्षों से चल रहा है।प्रशासन मौन बना हुआ है।देखना है गरीबो का शोषण योगी सरकार कब तक बंद करती है ।
