सीएमओ साहब के तबादले से खुश हुआ पूरा जिला


तुफैल इदरीसी
अमेठी: डॉक्टर आर एन श्रीवास्तव  जनपद अमेठी के नए मुख्य चिकित्सा अधिकारी होंगे डाक्टर आनंद ओझा को जनपद से प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरित  किया गया है। अमेठी जनपद से हटा दिया गया है।
अमेठी जनपद में सीएमओ आनंद ओझा के खिलाफ में सीएमओ अमेठी हटाओ अभियान भी चलाया गया था। उनके कार्यकाल में सीएचसी पीएचसी और जिला चिकित्सालय में डॉक्टर हमेशा नदारत रहते थे। कोई जांच पड़ताल नहीं करते थे जो व्यक्ति शिकायत करता था उसी से उलझ जाते थे। उसको कहानी सुनाते थे।
इसके पहले डॉक्टर आनंद ओझा जगदीशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात थे पहुंच प्रभाव के कारण इसी जनपद में सीएमओ के पद पर तैनात हो गये। CMO आनंद ओझा के हटने से जनपद में अधिकांश लोगों में खुशी की लहर व्याप्त हो गई है नए मुख्य चिकित्सा अधिकारी से उम्मीद की जाती है। डॉक्टर अस्पतालों में रहे नदारद ना रहे और झोला छाप डाक्टरों पर नजर रखेंगे।
Previous Post Next Post