मुंबई. सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान(मां अमृता सिंह) और श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर ने हाल ही में फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के ड्रेसेस में ट्रेडिशनल फोटोशूट कराया हैं। इस फोटोशूट में सारा जहां ब्लू एंड व्हाइट और मल्टी कलर के लहंगे में दिखाई दे रही हैं। तो वहीं जाह्नवी ने पिंक एंड व्हाइट कलर का लहंगा पहना हुआ है। दोनों ने इस फोटोशूट की फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। जिसमें सारा और जाह्नवी काफी स्टनिंग लुक में नजर आ रही हैं। सारा और जाह्नवी को लॉन्च करेंगे करन जौहर...
जाह्नवी और सारा को लेकर खबरें हैं कि दोनों को करन जौहर लॉन्च करेंगे। जहां जाह्नवी को करन मराठी फिल्म 'सैराट' के हिन्दी वर्जन में कास्ट कर सकते हैं तो वहीं सारा को 'स्टूडेंट ऑफ दि ईयर-2' से लॉन्च करने का प्लान है। हालांकि अभी दोनों फिल्मों की कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।
Tags:
Bollywood
