कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा जानने के लिए कर्मचारी ने मांगी छुट्टी और सोशल मीडिया ने बजा दिया बैंड


जबलपुर। एक रेल कर्मचारी का छुट्टी का आवेदन सुर्खियों में है। उसने अपने विभाग प्रमुख को दिए अवकाश के आवेदन में स्पष्ट रूप से लिखा है ​कि वो यह देखना है कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा। हर रोज नौकरी पर आने के कारण वो फिल्म देख नहीं पा रहा है। इसलिए उसे छुट्टी चाहिए।
आम सिनेमा प्रेमियों के साथ ही भारतीय रेलवे के 17 जोन और 64 रेल मंडलों में कार्यरत कर्मियों में भी बाहुबली 2 को लेकर भारी उत्साह है। हर कोई यह जानना चाह रह है कि आखिर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा। पश्चिम मध्य रेल जोन के इलेक्ट्रिकल विभाग (एसएसई/टीएल/बीडीआई) में कार्यरत रूपेश बी महारावा (ईएलएफ थर्ड) ने 26 अप्रैल 2017 को एक आवेदन अपने विभाग अधिकारी को देते हुये 28 अप्रैल के अवकाश की मांग की थी।
अधिकारी ने आवेदन स्वीकर किया अथवा नहीं, इसकी जानकारी से अलग यह जिद है कि रूपेश को ने दो दिन पहले बाहुबली 2 का पहला शो पहले दिन देखने का प्लान बना लिया था।

सब कुछ साफ-साफ लिखा
रेलकर्मी रूपेश ने अवकाश के आवेदन में सब कुछ साफ-साफ लिखा। नाम, पता, पद, विभाग का नाम लिखने के साथ उसने छुट्टी का कारण लिखते हुए बताया कि उसे जानना है कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? इसलिए वह 28 अप्रेल का अवकाश मांग रहा है।

व्हाट्सएप पर वायरल
पश्चिम मध्य रेल के इलेक्ट्रिकल विभाग में दिया गया आवेदन पत्र व्हाट्सएप पर वायरल हो गया। धीरे-धीरे अनेक ग्रुपों में पहुंचने पर यूजर्स मजा भी ले रहे हैं और यह भी कह रहे हैं कि अवकाश के आवेदन में ज्यादातर कर्मचारी झूठ का सहारा लेते हैं, रूपेश ने तो कम से कम ईमानदारी से लिख दिया कि वह जानना चाह रहा है आखिर कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? 
Previous Post Next Post