नई दिल्ली। एक विवाहिता ने शादी के दस दिन बाद ही एक बच्चे को जन्म दिया है। सवाल उठे तो खुलासा हुआ कि ये महिला के गांव में रहने वाले एक युवक की करतूत का नतीजा है। जानकारी के अनुसार एक गांव में 20 वर्षीय युवती की शादी हुई थी।
शादी के दस दिन बाद ही उसे पेट में दर्द हुआ। घबराए ससुराल पक्ष के लोग उसे अस्पताल ले गए जहां उसने एक बेटे को जन्म दिया। यह घटना परवलिया थाना क्षेत्र की है।
परवलिया सड़क पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ज्यादती का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वही महिला ने बताया कि उसके गांव में एक युवक काशीराम सिलावत (22) ने शादी से पहले कई बार उसके साथ संबंध बनाया था और यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी।
पुलिस का कहना है कि महिला का पति भी एक साल पहले से उससे मिलने जाता था। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि महिला की शादी से पूर्व उसके पति के साथ संबंध था या नहीं। पुलिस बच्चे का डीएनए टेस्ट भी करवा सकती है। पुलिस ने बताया कि महिला के माता-पिता गुजर चुके हैं। वह अपने भाइयों के साथ परवलिया के पास एक गांव में रहती थी और उसकी शादी जिससे हुई है वो रायसेन जिले के मोतीपुरा का रहने वाला है।
Tags:
Ajab gajab
