सुनील कुमार
एटा- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज के निर्देशन में जनपदीय पुलिस ने जिले में धरपकड़ अभियान चलाया। विभिन्न थानाक्षेत्रों में आधा दर्जन से अधिक आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए । आरोपियों को जेल भेजने की कार्यवाही की गई है ।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार थाना मिरहची पुलिस ने आबकारी अधिनियम के वारण्टी किशनपाल पुत्र वीरी सिंह निवासी जिन्हैरा थाना मिरहची, जसरथपुर पुलिस ने महेश पुत्र प्यारेलाल निवासी महाराजपुर, कमरुद्दीन पुत्र हमीद निवासी विचनपुर, कोतवाली नगर पुलिस ने वारण्टी जितेन्द्र पुत्र कमल सिंह निवासी मझराऊ थाना निधौलीकलाॅ को गिरफ्तार किया है।
निधौलीकलाॅ पुलिस ने आर्म्स एक्ट में आरोपी पिन्टू पुत्र सत्यप्रकाश निवासी नगला परस थाना सहपऊ हाथरस को एक तमंचा 315 बोर व 2 जिन्दा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। कोतवाली नगर पुलिस ने अभियुक्त विश्नू पुत्र विनोद निवासी काशीराम आवासीय कालोनी थाना कोतवाली नगर एटा को 810/रुपये नकद तथा पर्चा सट्टा सहित गिरफ्तार किया है।
जैथरा पुलिस ने अतुल पुत्र विनोद निवासी ढर्रा, आर्म्स एक्ट में बलराम पुत्र नीकेन्द्र निवासी मिशनपुर थाना सिढ़पुरा, कासगंज को एक तमंचा 2 कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार गया है। पुलिस की कार्यवाही से अपराधियों में हड़कम्प की स्थिति है ।



