विधुत कटौती ने लोगों की हुई नींद हराम


अजयकांत पटेल
श्रावस्ती। सिरसिया बिजली के बिगडे रोस्टर ने आम जनमानस की नींद हराम कर दी है। ग्रामीण क्षेत्र को 18  घंटे शहरी क्षेत्र को 22  घंटे बिजली देने (सीएम) के आदेश का बेअसर दिखाई दे रहा है।
            आदेश के बाद भी आधा घंटे 1 घंटे पर ग्रामीणांचलों में कटौती व लो बोंल्टेज का खामियाजा क्षेत्रवासियों को भुगतना पड रहा हैं।
            सिरसिया का और गुलरा का बिजली फीडर दुर्दशा का शिकार हैं इस बिजली फीडर पर अघोषित बिजली कटौती ने क्षेत्र में हाय तौबा मचा दिया हैं रात्रि और दिन में बिजली कब आए कब जाए कोई पता नहीं हैं  दुर्भाग्य पूर्ण बात तो यह हैं कि मामूली खराबियों के कारण इस फीडर पर कई दिनों तक बिजली आपूर्ति बाधित रहती हैं  वहीं बाजारों में भी लोग बिजली कटौती से भी परेशान है ।
Previous Post Next Post