यहाँ से जरा संभलकर गुजरना, क्योंकि मौत कभी भी मार सकती झपट्टा


अंबेडकर नगर। अकबरपुर नगर पालिका क्षेत्र की गोहान्ना सड़क पर राजेंद्र सेठ की राइस मिल के पास करीब एक महीने से टूटा विधुत पोल किसी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता है।
बताते चलें कि राइस मिल से चावल ले जाते समय ट्रक ड्राइवर की लापरवाही से विधुत पोल टूट गया था। इस टूटे विधुत पोल में 440 बोल्ट का करंट मौत बनकर दौड़ रहा है। राहगीरों की जरा सी लापरवाही उनके लिए काल बन सकती है।
एक माह बीत जाने के बाबजूद न तो पालिका प्रशासन और न विधुत विभाग ने सुध ली। शायद जिम्मेदार अफसरानों की कुम्भकर्णी नींद किसी बेकुसूर की मौत से ही टूटेगी।

Previous Post Next Post