मच्छरों से मिलेगा छुटकारा अगर ये पौधे लगाएंगे घर में

 (इंटीरियर डैकोरेशन): गर्मियों में अक्सर लोग मच्छरों से परेशान रहते हैं। मच्छरों के काटने से खुजली, मलेरिया जैसी बीमारियों का सामना करना पड़ता है। इनसे बचने के लिए लोग कई चीजों का इस्तेमाल करते है जैसे कीटनाशक स्प्रे। मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए घर पर कुछ पौधे लगाएं। आज हम आपको कुछ एेसे पौधों के बारे में बताएंगे जिन्हें घर पर लगाने से मच्छर कोसों दूर रहेंगे।

1. गेंदा

गेंदे के फूलों की गंध से मच्छर दूर रहते है। मच्छरों को दूर रखने के लिए इन्हें पोर्च या फिर बगीचे में उगाएं। अधिकतर लोग इसे सब्जियों के पास लगाना पसंद करते हैं क्योंकि इससे कई कीड़े दूर होते है।

2. रोजमेरी

रोजमरी के पौधों को गर्मी के मौसम में लगाया जाता है क्योंकि इन्हें बढ़ने के लिए गर्मी की आवश्यकता होती है। रोजमरी को गमले में लगाएं और घर के अंदर रखें। इससे मच्छर दूर रहेगे।

3. कैटनिप

मच्छरों को दूर रखने के लिए घर की छत पर कैटनिप लगाएं। यह धूप में बढ़ते है। एक शोध के मुताबिक यह डीईईटी से 10 गुना ज्यादा असरदायक है।

4. नीम

नीम के पौधे से कीड़े मकोड़े और मच्छर दूर रहते है। इसे घर के बगीचे में लगाएं। मच्छरों को दूर रखने के लिए त्वचा पर नीम का तेल लगाएं।

5. लैवेंडर 

लैवेंडर को आप घर पर आसानी से लगा सकता है क्योंकि इसे अधिक देखभाल की जरूरत नहीं होती।

Post a Comment

Previous Post Next Post