बढ़ती उम्र के चेहरे पर हो रहे असर को रोकेंगे ये घरेलू उपाय

(ब्यूटी):  बढ़ती उम्र का असर चेहरे पर भी दिखाई देने लगता है। जिससे त्वचा पर झुर्रिया, मुंहासे, लचीलापन के अलावा और भी बहुत- सी परेशानियां आनी शुरू हो जाती हैं, जिससे खूबसूरत छिन जाती है। त्वचा देखभाल करके खुद को त्व इन दिक्कतों से बचाया जा सकता है। कुछ छोटे-छोटे घरेलू नुस्खों से चेहरे पर उम्र के कारण पड़ने वाली झुर्रियों से छुटकारा पाया जा सकता है।

1. नींबू के रस में गुलाब जल मिलाकर चेहर पर लगाने से त्वचा का ढीलापन खत्म हो जाता है।

2. संतरे के छिलकों का सूखाकर पीस लें और इसमें दही मिलाकर चेहरे पर लगााएं। इससे झुर्रियों से बचाव रहता है।

3. पपीते के गुदे में शहद मिलाकर पैक बना लें और इसे चेहरे पर लगाएं। इससे बढ़ती उम्र का असर कम दिखाई देता है।

4. अंडे के सफेद भाग में थोड़ा सा नींबू का रस और मलाई मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरे की चमक बरकरार रहती है।

5. आलू और गाजर दोनों का बारीक पीस लें। इसे चेहरे पर मास्क की तरह लगाएं। इससे त्वचा का ढीलापन दूर हो जाता है।

6. दहीं में नींबू का रस और चुटकी भर हल्दी मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाएं। इससे त्वचा चमकदार बनी रहती है।

7. कच्चे दूध में बादाम पीसकर चेहरे पर लगाने से झुर्रियों का असर कम हो जाता है।

8. आलू और खीरे का रस मिलाकर चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। फिर पानी से धो लें। इससे बढ़ती उम्र का असर चेहरे पर दिखाई नहीं देता।

Post a Comment

Previous Post Next Post