जौनपुर प्रशासन ने बताये गर्मी से बचने का उपाय


रियाजुल हक़
जौनपुर। जिला विद्यालय निरीक्षक भाष्कर मिश्र ने जनपद के समस्त प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक माध्यमिक विद्यालय/उ.मा.वि.को शिक्षा निदेशक (मा.)उ.प्र. लखनऊ के निर्देशानुसार अवगतकराया है कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंध प्राधिकरण भारत सरकार नई दिल्ली में आयोजित कार्य के अनुसार उ.प्र. में वर्ष 2017 में सामान्य से अधिक होने का पूर्वानुमान व्यक्त करते हुए इस सम्बन्ध मे आवश्यक पूर्व तैयारी करने बचाव करने हेतु जनजागरूकता प्रचार-प्रसार किये जाने तथा राहत सम्बन्धी कार्य करने के दिशा निर्देश दिये गये है।

          क्या करें क्या न करें

पर्याप्त मात्रा में पानी /तरल पदार्थ जैसे छाछ,नींबू का पानी,आम का पना का उपयोग करें। हल्के रंग के सूती एवं ढीले कपडे एवं सर को ढकें एवं कड़ी धुप से बचें। लू से प्रभावित व्यक्ति को छाया में लिटाकर  सूती गीले कपडे से पोछे अथवा नहलाएं तथा चिकित्सक से सम्पर्क करें। लू लगने के लक्षणों को पहचानें यदि कमजोरी लगे ,सिर दर्द हो उल्टी महसूस हो तेेज पसीना और झटका जैसा महसूस हो चक्कर आये तो तुरन्त चिकित्सक से सम्पर्क करें।
बीमार एवं गर्भवती महिला कामगारों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। विशेष तौर पर 12ः00 और 3 बजे के बीच सूर्य के ताप से बचने हेतु बाहर जाने से बचे एवं कड़ी मेहनत से बचें। निर्जलीकरण से बचने के लिए ओ.आर.एस को प्रयोग करें। स्थानीय मौसम के पूर्वानुमान को सुने और आगामी तापमान में होने वालें परिवर्तन के प्रति सतर्क रहें। यात्रा करते समय पानी साथ मे रखे । बच्चों एवं पालतु जानवरों को कभी भी बदं वाहन में अकेला न छोडे़।
जहां तक सम्भव हो घर मे ही रहे और सूर्य के सम्पर्क से बचें । सूर्य के ताप से बचने के लिए जहॉ तक सम्भव हो घर के निचली मंजिल पर ही रहें। संतुलित हल्का व नियमित भोजन ही करें। अधिक प्रोटीन वाले तथा बासी खाद्य पदार्थ खाने से बचें। आपात स्थिति से निपटने के लिए प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण लें। जानवरों को छाया मे बांधे और उन्हे पर्याप्त पानी पिलाये।
Previous Post Next Post