चंडीगढ। एक युवक लड़की बनना चाहता था. उसने विदेशों में सेक्स चेंज ऑपरेशन के बारे में जानकारी जुटाई. खर्चा ज्यादा था तो उसने पैसों के लिए रच डाला किडनैपिंग का एक प्लान और फिर 6 साल के मासूम को किडनैप करने के बाद कर दी उसकी हत्या. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.
खबरों के अनुसार करनाल पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम मनीष है और वह पोपड़ा गांव में मोबाइल की दुकान चलाता था. मनीष अपना सेक्स चेंज करवाना चाहता था, जिसके लिए उसे 5 लाख रुपये की जरूरत थी. पैसों का इंतजाम करने के लिए उसने किडनैपिंग का एक प्लान बनाया.
मनीष ने गांव के ही रहने वाले 6 साल के एक आर्यन नामक बच्चे को पहले अपनी दुकान पर बुलाया और फिर उसके मुंह पर टेप लगाकर उसे बोरे में बंद कर दिया. मनीष ने आर्यन के परिजनों से 5 लाख रुपये की फिरौती मांगी. बोरे में बंद आर्यन की दम घुटने से मौत हो गई.
19 अप्रैल को घटना का खुलासा हुआ. पुलिस ने मनीष की दुकान से आर्यन के शव को बरामद किया. घटना के खुलासे के बाद से मनीष फरार चल रहा था. करनाल पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी. सोमवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना के बाद मनीष को अरेस्ट कर लिया. जिसके बाद सेक्स चेंज की यह पूरी कहानी सबके सामने आई
Tags:
Ajab gajab
