सदस्यता अभियान में पूर्व सपा विधायक के भाई का छलका दर्द


अमन पठान
मारहरा (एटा)। समाजवादी पार्टी जनता के बीच अपना वर्चस्व कायम रखने की कवायद में सदस्यता अभियान चला रही है. इसी कवायद में पूर्व विधायक अमित गौरव यादव के नेतृत्व में मारहरा में सदस्यता अभियान चलाया गया.
सपा के सदस्यता अभियान में पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं ने बढ़ चदकर हिस्सा लिया तो वहीँ सदस्यता अभियान में पूर्व विधायक अमित गौरव यादव के भाई शशांक यादव का दर्द जुबान पर आ गया.
पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शशांक यादव ने कहा कि एटा में मारहरा ही ऐसी सीट थी जिसे बहुत आसानी से जिताया जा सकता था, लेकिन आस्तीनों से साँपों डस लिया. उन्होंने मुसलमानों की शत प्रतिशत वोटिंग पर आभार व्यक्त किया तो वहीँ उन्होंने अपने करीबियों पर निशाना साधा.
पूर्व विधायक अमित गौरव यादव ने कहा कि आज भले ही सपा की सरकार नही है लेकिन आम जनता सपा के कार्यकाल को याद कर रही है. मौजूदा सरकार जुमले भरे वादों के सिवा जनता को कुछ नही दे रही है. वहीँ उन्होंने कहा कि पार्टी मौका परस्त लोगों को कोई जगह नही दे रही है.
वरिष्ठ सपा नेता परवेज ज़ुबेरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही जनता के हित में सोचती है. भाजपा ने यूपी जुमलेबाजी से सत्ता हासिल की है। यूपी में बढ़ते अपराध से जनता त्राहि त्राहि कर रही है।
वहीं अमर सिंह वर्मा को विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया। सदस्यता अभियान के दौरान राशिद कुरैशी, दिनेश प्रधान, गुड्डू दादा, महेंद्र दिवाकर, मसरूर अहमद, यूनुस पेड़ा, अफसर अली, विकार सिद्दीकी, नईम खान, अशफाक कुरैशी, आसिफ रज़ा, शोएब कादरी सहित तमात लोग मौजूद रहे।
Previous Post Next Post