ब्यूटी पार्लर की आड़ में हो रही थी जिस्म फरोशी

नई दिल्ली। हरियाणा में यमुनानगर के हुड्डा सेक्टर 17 में जहां एक तरफ लघु सचिवालय और कोर्ट परिसर है तो वहीं दूसरी तरफ पुलिस चौकी. लेकिन इस बीच रॉयल ब्यूटी सैलून के नाम पर देह व्यापार का धंधा हो रहा था। 

यहां जो लोग भी आते थे वह मसाज करवाने के नाम पर एक्सट्रा सर्विस का कोड बता कर मन पसंद लडकियों से पहले तो मालिश करवाते और बाद में वहीं लडकियों के साथ वह शारीरिक संबंध बना लेते थे. इस मामले की पुलिस को लंबे समय से शिकायतें भी मिल रही थी। 

लेकिन पुलिस यहां पहुंचने के बाद भी कामयाब नहीं हो पा रही थी. लेकिन रविवार शाम को जब पुलिस को गुप्त सूचना मिली तो पुलिस ने एक फर्जी ग्राहक की मदद से रेड की उस समय रॉयल ब्यटी सैलून के अंदर एक लड़का और लड़की अप्पति जनक हालत में थे। 

पुलिस ने इन्हें मौके पर ही गिरफतार कर लिया. वहीं पुलिस ने पांच लडकियों सहित सात लोगों को हिरासत में लिया. पकड़ी गई महिलाओं में एक गर्भवति भी है लेकिन इसके बावजूद वह इस धंधे में लिप्त थी। 

Post a Comment

Previous Post Next Post