जौनपुर/सरपतहा। पुलिस ने चिता से महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर हत्या के आरोप में पति को गिरफ्तार कर लिया है।
सूचना पर श्मशान घाट पहुंची पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार रूकवा कर लाश को कब्जे में लिया। लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जौनपुर के थाना सरपतहा के कुसिया बहार गांव में बीती रात आग लगने से महिला की मौत हो गई थी।
ससुराल वाले आनन फानन में राम घाट पर विवाहिता के शव का अंतिम संस्कार करने पहुंचे थे, लेकिन सूचना पर पहुंची पुलिस ने अंतिम संस्कार रुकवा दिया और महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुट गई है।
