अब भ्रष्टाचार बर्दाश्त नही होता, राशन डीलर संघ ने भाजपा सांसद को सौंपा ज्ञापन


इमरान मंसूरी/कैश खाँन
सीतापुर/सिधौली। आदर्श कोटेदार एवं उपभोक्ता वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में नगर के जिला पंचायत गेस्ट हाउस में कोटेदार जागरूकता सम्मलेन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर सांसद कौशल किशोर मौजूद रहे।
आदर्श कोटेदार एवं उपभोक्ता वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष आशीष सिंह के नेतृत्व में कोटेदारों ने विभिन्न समस्याओं पूर्ति अधिकारी कार्यालय द्वारा प्रति माह 1500 रूपये की अवैध वसूली बन्द करने ,मिटटी के तेल के थोक कोटेदार द्वारा अधिकारियो को देने के नाम पर 150 रूपये प्रति ड्रम अवैध वसूली  बाल पोषाहार के बकाये किराये का भुगतान कराया जाये।
ब्लॉक गोदाम सिधौली कसमण्डा पहला व् गोदलमाऊ  में गेहू चावल चीनी की बोरियो का बजन कर देने की मांग व् सिधौली स्थित कार्यालय  में देशराज नामक दलाल के माध्यम से वसूली बन्द करवाकर उस पर मुकदमा दर्ज करने की ज्ञापन सांसद कौशल किशोर को सौंपा। सांसद कौशल किशोर ने कोटेदार संगठन द्वारा दी गयी समस्याओं के ज्ञापन को लेकर जिला पूर्ति अधिकारी को त्वरित समस्याओं को दूर करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा किसी भी प्रकार का भ्रस्टाचार बर्दाश्त नही किया जाएगा। केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी की सरकार है किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने वाले पर तुरंत कार्यवाही होगी। कोटेदारो द्वारा पूर्ति निरीक्षक के खिलाफ की गयी शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए सांसद कौशल किशोर ने जिला पूर्ती अधिकारी को तत्काल पूर्ती अधिकारी पर कार्यवाही कर हटाने के निर्देश दिए।
इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामकरन रावत, चेयरमैन गंगाराम राजपूत, पुष्कर गुप्ता, आशीष मिश्रा, मनीष जायसवाल,अयोध्या प्रसाद रामपाल सुरसती बनवारी लाल रमेशचन्द्र  गंगा प्रसाद रणजीत  कुमार राजकुमार नन्दलाल सहित क्षेत्र के सैकड़ो कोटेदार उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post