डीजीपी के आदेश पर चला संघन चेकिंग अभियान


अमर जीत यादव कुदरहा, बस्ती : डीजीपी के निर्देश पर सोमवार को थानाध्यक्ष रवि राय  की अगुवाई में शाम 7 बजे रात11बजे तक टांडा पुल पर दो पहिया, चार पहिया वाहनों की संघन जाँच किया।

जिसमे २० गाडि़यों का चालान किया गया।और चार गाड़ियों से काली फिल्म भी उतरवाई गई। और लोगों से कहा कि आप लोगों कोई समस्या आती है तो आप पुलिस कंट्रोल रूम (100) न0 या हमारे नंबर पर तुरंत फोन करे। पुलिस तुरंत पहुंचेगी।तेज रफ्तार से जा रही गाड़ियो को भी हिदायत दी गयी।

थानाध्यक्ष रवि राय चेकिंग  के दौरान बताया की अपराधियो पर लगाम लगाने के लिये यह कार्यवाही की जा रही है और आगे भी बराबर चलती रहेगी जिससे होने वाली किसी भी छोटी या बड़ी घटना से बचा जा सके ।
चूँकि जिले का बार्डर होने के कारण पूरी चौकसी बरती जा रही है।साथ ही कहा कि सड़क पर आने जाने वाले राहगीर को कोई समस्या न हो इसका भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
Previous Post Next Post