मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा खान का कहना है कि वह आइटम नंबर कर ही बेहद खुश है। मलाइका ने फिल्मों में छैंया छैंया, मुन्नी बदनाम हुई जैसे आइटम गानों पर डांस करके खूब लोकप्रियता हासिल की है। मलाइका का कहना है कि वह फिल्मों में लंबी और मुख्य भूमिका नहीं निभा सकती हैं और कैमियो और आइटम सांग करके ही खुश हैं।
मलाइका 15 साल के अरहान की मां हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते वह बड़े पर्दे से दूर रहने संबंधी सवाल के जवाब में मलाइका ने कहा , ”ऐसा बिल्कुल नहीं है। मेरा कभी भी बड़े पर्दे की ओर झुकाव नहीं रहा। मुझे बड़े पर्दे पर बस कैमियो और आइटम सांग करना ही भाता रहा है। मैं खुद को बकायदा पूरी फिल्म में काम करते नहीं देखती।
मलाइका का कहना है कि यदि उन्हें अपना समय देने योग्य कोई फिल्म पसंद आई तो वह इसे करने के बारे सोच सकती हैं। मुझे नहीं लगता कि एक मां के रूप में मेरी जिम्मेदारियों ने मुझे बड़े पर्दे से दूर रखा।

Tags:
Bollywood