एटा: सभापति के भतीजे ने पहले स्वास्थ्यकर्मियों को और बाद में पुलिसकर्मियों को पीटा


अमन पठान
एटा। विधान परिषद के सभापति रमेश यादव के भतीजे और पूर्व सपा विद्यायक आशीष यादव के भाई मोहित यादव ने ज़िला चिकित्सालय में स्वास्थ्य कर्मियों से मारपीट की और थाने पहुँचने पर पुलिसकर्मियों के साथ प्रभारी निरीक्षक से भी मारपीट की। दबंगई की इस घटना की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई।
मिली जानकारी के मुताबिक मोहित यादव जिला अस्पताल में अपने एक परिचित व्यक्ति का एक्सरे और अल्ट्रासाउंड कराने पहुंचे थे और डॉक्टर पर अपनी मर्जी के मुताबिक रिपोर्ट बनवाने का दबाव बना रहे थे। डॉक्टर ने फर्जी रिपोर्ट बनाने से मना कर दिया तो मोहित यादव ने डॉक्टर की पिटाई कर डाली। बीच बचाव करने पहुंचे स्वास्थ्यकर्मियों को भी धुन डाला।

घटना की सूचना पर दल बल के साथ मौके पर पहुंचे एसएसआई जितेंद्र कुमार और एक कांस्टेबल की भी मोहित यादव ने पिटाई कर डाली। इसके बाद पुलिस ने अपना रौद्र रूप धारण कर लिया और मोहित यादव को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। कोतवाली में भी मोहित यादव ने अपनी दबंगई का परिचय दिया।
पुलिस ने आरोपी को हवालात में बंद कर स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा दी गई तहरीर पर कार्रवाई प्रारम्भ कर दी है।
घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज नगर कोतवाली पहुंचे और उन्होंने पूरी घटना का जायजा किया एवं मामले में सख़्त कार्यवाही करने के लिए अपने अधीनस्थों को निर्देशित किया है।
Previous Post Next Post