अपहृत डेढ़ वर्षीय बच्चे को 7 घंटे में पुलिस ने किया बरामद


राजीव कुमार
सहारनपुर । एसएसपी सहारनपुर सुभाष चंद्र दुबे ने प्रेसवार्ता कर बताया कि दिनांक 7.5.17 को समय शाम करीब 5:00 बजे को थाना देवबंद क्षेत्र के ग्राम चंदेना कोली में शादी समारोह से एक डेढ़ वर्षीय बच्चा लक्ष्य पुत्र संजीत निवासी ग्राम चंदेना कोली को एक महिला एवं एक पुरुष द्वारा अपहरण कर लिया गया था।
उक्त घटना का सफल अनावरण करते हुए थाना देवबंद पुलिस द्वारा मात्र 7 घंटे के अंदर बस स्टैंड अम्बेहटा पीर से बच्चे का अपहरण करने वाले दो अभियुक्त नितिन पुत्र सतीश निवासी ग्राम अम्बेहटा पीर व मेमता पत्नी चतरा निवासी ग्राम अम्बेहटा पीर को अपह्रत बच्चे सहित गिरफ्तार किया गया बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया |
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का नाम इस प्रकार है उ०नि० मुकेश दिनकर प्रभारी चौकी तल्हेड़ी , कांस्टेबल सचिन चौहान , विरेन्द्र कुमार , कोमल त्यागी रहे |
पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र द्वारा बच्चे की शीघ्र सकुशल बरामदगी करने वाली टीम को उनके उत्साहवर्धक हेतु ₹12000 का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गई |
Previous Post Next Post