आमतौर पर इंसान को नींद के लिए 6 से 7 घंटे पर्याप्त होते है। लेकिन आज के दौर में क्या आपने कभी यह सुना है कि कोई सोया और कई महीनों तक सोता रहा है।
लेकिन यह सच है। एक ऐसी लड़की है जो एक बार सो गई तो 2 महीने बाद ही जागती है। 20 साल की इस लड़की का नाम निकोल है।
निकोल KLS (क्लीन लेविन सिंड्रोम) से पीडि़त है। लोग उसे स्लीपिंग ब्यूटी भी कहते हैं। निकोल जब 6 साल की थी तभी से वह सोने के बाद 22 से 64 दिनों बाद ही उठती थी। उसके 14वें जन्मदिन पर सभी दोस्त और परिजन उसे मिलने पहुंचे, लेकिन निकोल उस दौरान लम्बी नींद में सो चुकी थी।
निकोल अपनी इस बीमारी से बेहद परेशान है। वह बताती है कि उसकी दादी उसके सबसे करीब थीं, एक बार जब वो गहरी नींद में थी तभी उसकी दादी की मौत हो गई। वो इस बात से बेहद हताश थी कि अपनी दादी को आखिरी बार भी नहीं देख पाई। निकोल दुनिया के उन 1 हजार लोगों में 1 है जो इस बीमारी से ग्रस्त हैं।
