नया शराब का ठेका खुलने से आक्रोशित हुए ग्रामीण, कहा चाहें कुछ हो जाये ठेका बंद कराकर ही रहेंगे, देखें वीडियो


गणेश मौर्य
अम्बेडकर नगर। अकबरपुर नगरपालिका के अंतर्गत मिर्जापुर वार्ड नंबर 13 गांव के लोगों की समस्या शराब के ठेके खुलने से गांव के लोग काफी परेशान हो गए हैं।

 जिस पर गांव वालों ने लिखित शिकायत पत्र जिलाधिकारी महोदय को भी दिया गया। अधिकारी के तरफ से आश्वासन दिया गया। 1 हफ्ते में यहां से हट जाएगा गांव के लोगों का कहना है।

बहन बेटियो का शराब ठेका खुलने से आना-जाना दूभर हो गया है। यहाँ पर गाँव से सटे तमसा मार्ग पर शराब का दुकान तो खुल गयी मगर गांव वालों का विरोध जारी है और मिर्ज़ापुर का वही मुख्य रास्ता है, गांव के सभासद  ने बताया कि हमारे गाँव की बहन बेटी पढ़ने जाए तो जाए कैसे  क्योंकि सभी को भली भांति पता है कई स्कूल इसी मार्ग पर हैं गांव की महिलाओं ने कहां की अगर प्रशासन जल्द इस पर ठोस कार्रवाई नहीं किया हम रास्ता जाम करेंगे।

Previous Post Next Post