आतंकी संगठन आईएसआईएस ने ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी दी है. यह धमकी शुक्रवार को ट्वीट के जरिए दी गई है. मामला सामने आने के बाद खुफिया एजेंसियां हरकत में आ गईं और ताजमहल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
news18.com की रिपोर्ट के अनुसार माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर आईएसआईएस के समर्थक अहवाल उम्मत ने भारत पर हमले का ग्राफिक जारी किया है. इसमें अगला निशाना ताजमहल को दिखाया गया है. वहीं आतंकी संगठन ने दावा किया है कि वो धर्मिक स्थानों और शिक्षण सस्थानों को टारगेट कर सकते हैं.
आगरा पुलिस ने बताया कि माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर धमकी भरे ट्वीट का मामला सामने आया है. इसके चलते ताज महोत्सव में सुरक्षा इंतजाम के मद्देनजर पुलिस ने चेकिंग करने के साथ ही फ्लैग मार्च किया है.
खुफिया एजेंसियां इस धमकी को गम्भीरता से लेते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है. होटल से लेकर लाज पर पुलिस तंत्र सक्रिए नजर बनाए हुए है.
