क्या अब कॉकरोच मिल्क पिएंगे बच्चे


New Delhi: भारत की इंस्टीट्यूट ऑफ स्टेम सेल बायोलॉजी एंड रीजेनेरेटिव मेडिसिन्स के वैज्ञानिकों ने पता लगाया है कि कॉक्रोच के मिल्‍क में जबरदस्‍त प्रोटीन और एनर्जी होती है।

भारत ही नहीं बल्कि अंटलांटा के वैज्ञानिकों ने भी कॉक्रोच मिल्‍क के सुपर पावर को लेकर बड़े-बड़े दावे किए हैं। कॉक्रोच मिल्‍क कुछ और नहीं बल्‍कि एक तरल पदार्थ है जो कॉक्रोच अपने बेबीज को पिलाता है। कॉक्रोच पर इस नई खोज को सुनकर आप चकित रह जाएंगे।

बता दे की इस लिक्‍विड में भारी मात्रा में प्रोटीन, एनर्जी और फैट्स मौजूद होते हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार, पैसीफिक बीटल नामक प्रजाति के कॉक्रोच अपने बेबीज को एक हाई प्रोटीन लिक्‍विड पिलाते हैं। जिसे हम कॉक्रोच मिल्‍क कह रहे हैं वो दरअसल छोटे-छोटे क्रिस्‍टल्‍स के रूप में पाया जाता है।

रिसर्च साइंटिस्‍ट्स का दावा है कि कॉक्रोच मिल्‍क में भैंस और गाय के दूध की तुलना में 3 और 4 गुना प्रोटीन और एनर्जी पाई जाती है। यानि कि बहुत संभव है कि आने वाले समय में हाई प्रोटीन डाइट के लिए कॉक्रोच मिल्‍क का इस्‍तेमाल किया जाए।  इसे ही प्रोसेस करके इंसानों के लिए सुपर फूड सप्‍लीमेंट बनाया जा सकता है।
.

Post a Comment

Previous Post Next Post