नई दिल्ली। पूर्व राज्य सभा सांसद मोहम्मद अदीब ने कहा है कि मुसलमान आने वाले दस साल तक सिसासत से किनारा कर लें और सिर्फ शिक्षा पर ध्यान दें। उन्होंने अपने फेसबुक पर एक वीडियो के द्वारा अपनी बातें कही हैं। वीडियो के जरिये मोहम्मद अदीब ने कहा है कि अभी जो हालात चल रहे हैं ये बहुत चिंताजनक हैं।
मोहम्मद अदीब 2008 से लेकर 2014 तक राज्य सभा के सांसद रहे हैं, वे संसद से लेकर सड़कर समाजिक न्याय की आवाज उठाते रहे हैं। उनकी संस्था पीसीपीटी है, वे जेलो में बंद बेकसूर नौजवानों की रिहाई के लिये भी लड़ाई लड़ते रहे हैं। पूर्व सांसद ने कहा कि पहले यह तय हो जाये कि यह देश किस तरफ जायेगा, क्या यह हिन्दू राष्ट्र बनेगा ? या फिर नेहरू गांधी वाला हिन्दोस्तान रहेगा। उसके बाद मुसलमान राजनीति में हिस्सा लें।
उन्होंने कहा कि देश में मुसलमानो को लेकर नफरत पैदा की जा रही हैं, यह बहुत चिंताजनक बात है। मोहम्मद अदीब ने कहा कि हमारे हिन्दोस्तान की खूबी यही थी कि विभिन्न भाषाओं, विभिन्न संस्कृतियों, विभिन्न वेश भूषा आदी का एक ऐसा अजूबा था जिसको यूरोप भी आज तक समझ नहीं पाया। लेकिन अब उस साझा विरासत को खत्म करने की कोशिशें जारी हैं।
मोहम्द अदीब ने कहा कि मुसलमानों से अपील करुंगा कि वे जज्बाती होने के बजाय एक फैसला कर लें, और वो फैसला यह है कि ऐलान कर दें जगह – जगह जाकर कह दें कि जो हिन्दोस्तान तुमको चाहिये तुम बनाओ, हम दस साल तक अपने बच्चों को पढ़ायेंगे, उन्हें तालीम देंगे।
