नई दिल्ली। आज रात से रिलायंस जियो हैपी न्यू ईयर ऑफर आधिकारिक तौर पर खत्म हो जाएगा. Jio Prime की शुरुआत हो जाएगी।
सरकारी टेलीकॉम कंपनी MTNL और BSNL ने जियो प्राइम से भी बेहतर प्लान लॉन्च करने का ऐलान किया है।
MTNL के इस नए प्रोमोशन प्लान तहत हर दिन 2GB डेटा दिया जाएगा. इसके लिए यूजर्स को 319 रुपये देने होंगे. आपको बता दें कि जियो प्राइम के तहत 303 रुपये में हर दिन 1GB डेटा दिया जाएगा।
319 रुपये के इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग भी है, लेकिन सिर्फ ऑन नेट. यानी एमटीएनएल से एमटीएनएल ही कॉलिंग फ्री होगी।
इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है और आगे इस प्लान को जारी रखने के लिए फिर से रीचार्ज कराया जा सकता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी के एक बयान के मुताबिक इस प्रोमोशनल ऑफर की वैलिडिटी 90 दिनों की है . इसके तहत कस्टमर्स को हर दिन दूसरे नेटवर्क पर 25 मिनट की फ्री कॉलिंग दी जाएगी. 25 मिनट खत्म होने के बाद उन्हें 25 पैसे प्रति मिनट की दर से फोन कॉल के पैसे देने होंगे।
वहीँ बीएसएनल यूज़र्स को 339 रुपये में हर दिन 2GB डेटा दिया जाएगा. इस प्लान के साथ भी ऑन नेट कॉलिंग फ्री है, जबकि दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए हर दिन 25 फ्री मिनट दिया जाएगा. यह भी 90 दिनों तक के लिए ही है.
Tags:
business news
