तीन दिन में होगी कारवाई
जहाँ एक ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी कार्यालयों में पान-गुटखा खाने तक पर प्रतिबंध लगा दिया है लेकिन बदायूँ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उझानी के कर्मचारियों ने अस्पताल को बीयर बार बना दिया और जमकर बीयर पी गयी। इस बीयर पार्टी में बार्ड ब्यॉय शैली बाथम, रसोइया वीरेंद्र, संविदा नर्स आरती, स्वप्निल, आकांक्षा और एक एनजीओ के अंतर्गत कार्यरत प्रिंयका अधिकारी शामिल थीं। यह मामला तब उजागर हुआ जब सोशल मीडिया पर इसकी तसबीरें बायरल होगी गयीं। मामले को तूल पकड़ता देख सीएमओ बदायूँ ने एक जांच टीम गठित करते हुए दोषी कर्मचारियों के खिलाफ 3 दिन के अंदर कार्यवाही की बात कही तो है लेकिन विभागीय अधिकारी इन कर्मचारियों को केवल ट्रांसफर करके मामले को रफा दफा कर देने के चक्कर में हैं।