बलरामपुर को मिली दो नई ट्रेन की सौगात, भाजपा सांसद ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना


इक़बाल खान
बलरामपुर। जिले को मिली दो नयी ट्रेनों की सौगात अब डेली चलेगी एलटीटी ट्रेन बाम्बे के लिए डेली यात्रा करना हुआ आसान  दिल्ली के लिए साप्ताहिक हमसफर की होगी सुबिधा सांसद ने हरी झन्डी दिखाकर किया रवाना देश के सभी महानगरों के लिए ट्रेन का हो रहा प्रयास  माता बैष्णोदेवी के लिए बलरामपुर से ट्रेन की उठी मांग ।जनपद वासियों के लिए खुशखबरी है कि अब गोरखपुर से बाम्बे वाया बढ़नी बलरामपुर  (एलटीटी ) ट्रेन प्रतिदिन चलेगी जिसको सांसद श्रावश्ती दद्दन मिश्र ने आज बलरामपुर रेलवे स्टेशन पर हरी झन्डी दिखाया । यह ट्रेन झारखंडी पर 8:48 बजे तथा बलरामपुर स्टेशन पर 9:11 बजे पहुँचेगी । सांसद ने हमसफर ट्रेन के दिल्ली से पहली बार बलरामपुर पहुँचने पर स्वागत किया तथा हरी झन्डी दिखाकर रवाना किया । स्टेशन पर बड़ी संख्या मे मौजूद ब्यापारियों व स्थानीय लोगों ने सांसद श्रावश्ती दद्दन मिश्र के प्रयास की सराहना की । सांसद ने आश्वासन दिया कि आने वाले समय मे बलरामपुर से देश के सभी बड़े शहरों के लिए ट्रेन संचालित कराया जाएगा । माता बैष्णोदेवी यात्रा के लिए बलरामपुर से ट्रेन की मांग पर प्रयास कर शीघ्र संचालन का भरोसा दिलाया । इस मौके पर बाबा उमाशंकर त्रिपाठी, राजेश्वर मिश्रा, अपूर्व सिंह उर्फ अवि, संजय मोदी, वृजेश तिवारी, छोटू मिश्रा,राज बहादुर यादव, कमलेश सिंह, मोनू दूबे, वरूण सिंह, विजय गुप्ता संजय नेता श्याम जैसवाल सरदार परमजीत सिंह सुकन्या यादव राजन मिश्रा सौरभ रतन पांडे प्रवीन पांडे राजन सिंह आदि सैकड़ों मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post