खुलेआम कालाबाजारी: गरीबों के हक़ पर डांका डाल रहे हैं राशन डीलर


अमन पठान
मारहरा (एटा)। केंद्र एवं राज्य सरकार के तमाम प्रयासों के बाद भी गरीबों के सरकारी राशन की कालाबाजारी रूक नही रही है। राशन डीलर बेख़ौफ़ होकर सरकारी खाद्यान की काला बाजारी कर रहे हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक राशन कार्ड धारक जब भी अपना राशन लेने राशन डीलर के पास जाते हैं तो राशन डीलर उन्हें इसलिए फटकार कर भगा देते हैं, क्योंकि वह या तो समय से राशन लेने नही पहुंच पाते हैं या फिर वह अपने पूरे राशन की मांग कर देते हैं। राशन डीलर सरकारी नही अपने नियमों से राशन का वितरण करते हैं। अगर किसी राशन कार्ड धारक के पास राशन कार्ड में अंकित सदस्यों के आधार कार्ड पूरे नही होते हैं तो उसे राशन मिलना मुश्किल ही नही नामुमकिन है।
मारहरा के सभी राशन डीलर बेख़ौफ़ होकर गरीबों के हक़ पर डांका डालकर खुलेआम सरकारी राशन की काला बाजारी करते हुए नजर आ रहे हैं। आज केयर ऑफ़ मीडिया न्यूज़ नेटवर्क के कैमरे में कुछ राशन डीलर राशन की काला बाजारी करते हुए कैद हो गए। आज दो राशन डीलर ने 10 कुंतल चावल की काला बाजारी की है। राशन कार्ड धारकों से जानकारी ये भी मिली है कि इस महीने उन्हें राशन में चावल इसलिए नही मिला क्योंकि ऊपर से चावल आया ही नही है। अगर ऊपर से चावल नही आया तो सरकारी चावल एक किराना दुकानदार को ब्लैक कैसे हो गया?
नोटबंदी के इस दौर में गरीबों के लिए सरकारी राशन ही उनके लिए एकमात्र सहारा है। जो उन्हें मिल नही पा रहा है। प्रशासनिक अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post