नोटबंदी के विरोध के बाद सरकार ने वापस लिया फैसला


काराकस। वेनेजुएला में एक हफ्ते से चल रही नोटबंदी के फैसले को सरकार ने रद्द कर दिया है। यह फैसला नोटबंदी से पैदा हुई स्थिति को देखते हुए लिया गया। खबरों के मुताबिक, इस हिंसा में अबतक दर्जनों दुकानें लूटी जा चुकी हैं और तीन लोगों की जान भी जा चुकी है। वेनेजुएला में 100 बोलिवर के नोट को बंद करने का ऐलान किया गया था। लोगों को अपने पैसों को खपाने के लिए तीन दिन का वक्त दिया गया था। लेकिन जैसे-जैसे क्रिसमस और नया साल पास आ रहा है लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। लोग हंगामे और हिंसा पर उतार आए हैं। महंगाई को काबू करने के लिए उठाया गया था फैसला वेनेजुएला सरकार ने यह कदम सीमापार कोलंबिया में माफिया द्वारा राष्ट्रीय करेंसी बोलिवर की होर्डिंग और देश में लगातार बढ़ती महंगाई को काबू करने के लिए उठाया था। एक हफ्ते तक नोटबंदी के चलते बड़ी संख्या में लोग बैंकों के बाहर लाइन में खड़े रहे। सरकार के मुताबिक नई करेंसी से भरे तीन हवाई जहाज वेनेजुएला नहीं पहुंच सके जिससे देश में नोटबंदी की स्थिति बेकाबू हो गई। नोटबंदी के पहले हफ्ते में बैंकों के बाहर लंबी-लंबी कतारें लग गई, सैकड़ों दुकानों को लूट लिया गया और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन होने लगे। वेनेजुएला की करेंसी बेहद कमजोर मौजूदा समय में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा बाजार में वेनेजुएला की करेंसी बेहद कमजोर थी। देश की सबसे बड़ी 100 बोलिवर करेंसी डॉलर के मुकाबले महज 2 से 3 सेंट पर थी। राष्ट्रपति निकोलस मदूरो के विरोधियों का कहना है कि 18 साल से सोशलिस्ट नीतियों से देश की अर्थव्यवस्था गर्त में चली गई है। वेनेजुएला में 2018 में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं, लेकिन इससे पहले ही विपक्ष कोशिश कर रहा है कि देश में रेफेरेंडम कराकर मदूरो को सत्ता से बाहर कर दिया जाए।

Post a Comment

Previous Post Next Post