राशन डीलरों की दबंगई का शिकार हुए ग्रामीणों ने लगाई न्याय की गुहार


श्रावस्ती। जनपद के तहसील जमुनहा के ग्रामीणों ने कोटेदार की मनमानी
से त्रस्त होकर तहसील दिवस में प्रथनपत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
मिली जानकारी के अनुसार श्रावस्ती जनपद के तहसील जमुनहा के ग्राम पंचायत देवरा के ग्रामीणों ने तहसील दिवस में कोटेदार के विरुद्ध प्राथनापत्र देकर जाँच की माँग की है। ग्रामीणों ने बताया कि साजिश के तहत प्रधान से मिलकर कोटेदार द्वारा पात्र लोगो के नाम सूची कटवाकर अपात्र लोगो के नाम सूची में बढवाकर राशन का वितरण किया जा रहा है।ग्रामीण महमूद खान ने बताया कि अब आप खुद ही इस सच्चाई का अंदाज़ा लगा सकते हो कि ग्राम प्रधान का पूरा परिवार इस पात्रता सूची में सम्मिलित है और बेधड़क ही गरीबो का निवाला वह खुद ले रहे है।
हम तमाम ग्रामीण लोगो ने खाद्य सुरक्षा के तहत रजिस्ट्रेशन करवा रखा है लेकिन तब भी हम लोगो का नाम सूची में नही है।
इसी मामले को लेकर तहसील दिवस में दिया यह तीसरा प्रार्थना पत्र है। अब देखना यह है क्या प्रशासन कोटेदार की जाँच करके ग्रामीणों को न्याय दिला पायेगा या फिर पहले ही की तरह यह भी प्रथनापत्र भी प्रशासन के ठंडे बस्ते में कैद होकर मात्र एक कागज का टुकड़ा रह जायेगा।

श्रावस्ती से इसरार अहमद की रिपोर्ट
समाचार सम्पादक
CARE OF MEDIA

Post a Comment

Previous Post Next Post