बैंक के कूड़े के ढ़ेर से मिले 1000-500 के नोटों के टुकड़े



श्रावस्ती। एक तरफ मोदी सरकार के नोट बन्दी से आहत जनता हर रोज सुबह बैंको के बाहर लाइन में खड़ी नजर आ रही है वही दूसरी तरफ पुराने व नए नोटो की बरामदगी का सिलसिला देश व प्रदेश में बराबर चलता जा रहा है। ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है।जहाँ पर 1000 व 500 के पुराने नोटों के कई टुकड़े कूड़े के ढेर में मिले है।
मिली जानकारी के अनुसार श्रावस्ती जनपद के थाना मल्हीपुर मे इलाहाबाद बैंक शाखा मल्हीपुर के बगल कूड़े के ढेर में कई टुकड़ों मे 1000 और 500 के पुराने कई नोट पड़े मिले।वही लोगों में चर्चा उठ रही है कि आखिर कहाँ से आये इतने नोट और किसने फेका,जिसका अभी तक कुछ पता नही चल सका है।
जब इलाहाबाद बैंक मैनेजर से हमारी बात हुयी तो बैंक मैनेजर का कहना है कि हमें इसकी कोई जानकारी नही है और मेरे बैंक से इस प्रकरण कोई लेना देना नही है। थाना प्रभारी का कहना है कि मामला सज्ञान में आया है जाँच की जा रही है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस पर क्या कुछ कार्रवाई करता है।

इसरार अहमद
समाचार सम्पादक
CARE OF MEDIA

Post a Comment

Previous Post Next Post