आप jio की सिम इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर है आपके लिए




नई दिल्ली। jio 4G सिम इस्तेमाल करने वालो के लिए ये खबर जानना बेहद जरूरी है। इस समय तो उपभोगता इसका प्रयोग मुफ्त में कर रहे हैं, लेकिन कुछ समय बाद जब ये प्लान खत्म हो जाएंगे तो कंपनी इलका चार्ज करने लगेगी।

31 दिसंबर तक वेलकम ऑफर के तहत यूज़र्स को फ्री अनलिमिटेड वॉइस कॉल और 4जी डाटा यूसेज मिल रहा है, लेकिन आने वाले समय में रिलायंस लोगों को चार्ज करने लगेगा। ऐसे में यूज़र्स जियो का टैरिफ प्लान ले सकते हैं जो 149 रुपए से शरू होकर 4,999 रुपए तक है, इसकी वैलिडिटी 28 दिनों तक की होगी।

यदि आप आने जियो सिम का बैलेंस जानना चाहते हैं तो रिलायंस जियो इन यूएसएसडी कोड्स की मदद से आप अपने जियो 4जी सिम की कोई भी जानकारी पा सकते हैं। रिलायंस जियो पर अपना मेन बैलेंस चेक करने के दो तरीके हैं। एक आप *333# डायल करके कर सकते हैं, आपके बैलेंस का मैसेज स्क्रीन पर आ जाएगा। इसके अलावा आप MBAL टाइप कर उसे 55333 पर भेज सकते हैं। आपको बैलेंस की जानकारी मैसेज के जरिए प्राप्त हो जाएगी।

आप BAL टाइप कर इसे 199 पर भेज दें। इससे आपको अपने प्रीपेड बैलेंस की जानकारी मिल जाएगी। साथ ही आपको यह भी पता चल जाएगा कि आपके बैलेंस की वैलिडिटी कितनी है।

 आप पोस्टपेड रिलायंस जियो सर्विस का बिल भी जान सकते हैं, इसके लिए आपको 199 पर BILL लिख कर मैसेज करना होगा। इससे आपके फोन में बिल भेज दिया जाएगा। यदि आपको अपने सब्सक्राइब किए हुए टैरिफ प्लान की पूरी जानकरी नहीं तो आप MY PLAN टाइप कर उसे 199 पर भेज दें। इससे आपने जिस प्लान को सब्सक्राइब किया है वो आपको पता चल जाएगा। यदि आपको अपने ही जियो नंबर का पता करना है तो आप आने फोन से *1# यूएसएसडी कोड को डायल करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post