पीस पार्टी ने अरमान खान को घोषित किया तुलसीपुर का प्रत्याशी


इकबाल खान
बलरामपुर। तुलसीपुर में पीस पार्टी ने अरमान रवान को घोषित किया प्रत्याशी जिला अध्यक्ष शाबान अली ने स्थानीय होटल में पीस पार्टी के कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार की नीतियो ने जीना मुहाल कर दिया है आम आदमियो का।इस अवसर पर निषाद पार्टी व महान पार्टी के कई कार्यकर्ताओ ने पीस पार्टी के सदस्य बने।प्रदेश अध्यक्ष डा अब्दुल मन्नान ने कार्यकर्ताअो को पीस पार्टी की नीतियो को आम जनमानस में ले जाने को कहा।अरमान खान की साथ सैकडो लोग ने पीस पार्टी की सदस्य्ता ली।श्री अरमान खान ने कहा की तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र का विकास करना मेरा प्रथम कर्तव्य तथा रेत माफिया व वन माफियाओं का राज खत्म करना और हर निर्बल को न्याय दिलाना मेरी प्राथमिकता होगी इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव मसरूर अहमद, प्रदेश सचिव अव्दुल कवी मण्डल अध्यक्ष अब्दुल कादिर, जिला महासचिव सगीर अहमद,जिला उपाध्यक्ष मदन लाल, मो इमरान, राजू श्रीवास्तव, मो जावेद, कलीम, उमेश, गोविंद निषाद, छोटकऊ निषाद आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post